बिहियाँ एवं शाहपुर प्रखण्ड के 34 गाँवों में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस।
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार तथा अनु० जाति एवं अनु० जनजाति कल्याण विभाग के दिशानिर्देश के आलोक में भगवान बिरसा मुण्डा के 151वीं जंयती के अवसर पर दिनांक-18.11.2026 बिहियाँ प्रखण्ड के 12 गाँव यथा नवादा, दोघड़ा, धरहड़ा, कल्याणपुर, बासुदेवपुर, योगिविर, कटेया, भड़सरा, कुण्डेशर, रानीसागर, शिवपुर, विरपुर, एवं शाहपुर प्रखण्ड के 22 गाँव यथा बिलौटी, देवमलपुर, बरीसवन, भरौली, टीकापुर (भरौली), मिल्क, चमारपुर, लक्ष्मणपुर, खगराहा, भीमपटी, खरौनी, गंगापुर वार्ड नं0-03, गौरा, पहरपुर, बिमारी, रामडिहरा वार्ड नं0-16, झौवा, करजा, चारघाट, टीकापुर (लघुटोला बारहसिंघा), सारगपुर अर्थात कुल 34 जनजातीय बाहुल्य गाँवों में जिला प्रशासन भोजपुर के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस का अयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर सभी 34 गाँवों में पूर्व से स्थापित आदि सेवा केन्द्रों पर भगवान बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर सभी आदि सेवा केन्द्रों पर जनसुनवाई एवं सेवा संतृप्ता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित विकास मित्र एवं प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लिए 148 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से कुल 128 आवेदन निष्पादित कर दिए गये। शेष आवेदनों को संबंधित विभाग को निष्पादन हेतु उपलब्ध कराया गया। शिविर में कुल 95 मनरेगा जॉब कार्ड, 16 आयुष्मान भारत कार्ड, 17 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
@iprdbihar
@samratchoudharybjp
@narendramodi_pmoindia
#JanjatiyaGauravDiwas
#JJGD2026
#Dhartiaababirsamunda
#Gauravsebhavishyatak
Bhojpur, Bihar | Nov 18, 2026