*भू-अर्जन की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने एनएच-119ए परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश*
आज दिनांक 18 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान NHAI के प्रतिनिधि को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।
उदवंतनगर अंचल के उदवंतनगर, डेम्हा एवं कसाप मौजा में परियोजना के मार्ग संरेखण (Alignment) में आ रही सभी संरचनाओं के संरचना धारकों को अविलंब मुआवजा भुगतान कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। का निर्देश दिया गया।
वहीं, पथ निर्माण विभाग (RCD) के अभियंताओं को टॉल प्लाजा निर्माण में आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@samratchoudharybjp
@iprdbihar
@biharrevenue
Bhojpur, Bihar | Nov 18, 2026