करछना: मेवालाल बगिया तिराहे पर ऑटो में बैठी महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़कर पकड़ा, पीटाई के बाद छोड़ा
शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवलाल बगिया तिराहे पर ऑटो पर बैठी एक महिला का पर्स एक उचक्का युवक छीन कर भागने लगा। महिला की शोर शराबा सुनकर उपस्थित लोगों ने दौड़कर उचक्के युवक को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। इस दौरान मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई।