करछना: बरांव स्थित बीना सिंह महाविद्यालय में पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने छात्राओं को वितरित किया स्मार्टफोन
प्रयागराज के यमुनानगर करछना क्षेत्र के बराव गांव स्थित बीना सिंह महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु आज गुरुवार को निशुल्क स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कुमार रेवती रमण सिंह शामिल हुए, जिनके द्वारा छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया गया।