करछना: पीड़ी ग्राम सभा में शॉर्ट सर्किट से इंटरलॉकिंग और आरओ प्लांट में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
करछना थाना क्षेत्र के पीड़ी गांव में गुरुवार रात 11:30 बजे के करीब इंटरलॉकिंग एवं आरो प्लांट में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक इंटरलॉकिंग एवं आरो प्लांट में रखा सामान जलकर राख हो गया। मुक्तभोंगी विष्णु कांत शुक्ला के मुताबिक 10 से 15 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।