करछना: कचरी गांव में 95 वर्ष की आयु में समाजसेवी के निधन पर ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर
करछना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी समाजसेवी भोंदल राम पटेल उर्फ नेता का गुरुवार शाम 6 बजे के करीब 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिसकी खबर फैली तो ग्रामीणों के साथ अन्य सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। समाजसेवी ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित वंचित समाज को मार्गदर्शन दिखाने समर्पित कर दिया। उनके निधन से अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।