नौगढ़: नौगढ़ थाना सभागार में उप जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक
आगामी पर्व और लोकसभा चुनाव की सुरक्षा की दृष्टिगत उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ईद, नवरात्रि, रामनवमी और अंबेडकर जयंती की सुरक्षा को लेकर उप जिलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिरों एवं ईदगाह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।