लखीसराय: रात्रि गश्त का औचक निरीक्षण, लखीसराय पुलिस अलर्ट मोड में
बुधवार की दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारीके अनुसार लखीसराय: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया गया।