लखीसराय: पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में वृद्ध महिला एवं पुरुष अपने स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे।शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ब्लड प्रेशर उच्च रक्तचाप एवं आंखों से संबंधित बीमारी की जांच की गई।