बक्सर: अधिवक्ता का निधन, व्यवहार न्यायालय में सोमवार को नो-वर्क
Buxar, Buxar | May 19, 2024 व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मनमोहन कृष्णा कुमार उर्फ मुन्ना ओझा के निधन हो जाने पर सोमवार को कोर्ट में नो-वर्क रहेगा. सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे. जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव विन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने बताया कि मनमोहन कृष्णा कुमार जिले के महिला गांव के निवासी थे. अधिवक्ता काफी मिलनसार स्वभाव के थे.