बक्सर: गोलंबर पर जाम लगने के कारण पटना बक्सर NH पर चुरामनपुर तक लगी है वाहनों की लाइन, लोगों को आवागमन करने में हुई परेशानी
Buxar, Buxar | May 19, 2024 नगर के लोगों को फिलहाल गोलंबर पर जाम से मुक्ति मिलती नहीं दिख रही है. रविवार को भी गोलंबर पर सुबह से जाम की स्थिति कायम है. जिसमें छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन सभी प्रभावित है. गोलंबर पर लगने वाली जाम से NH नौ सौ बाइस भी पर आवागमन प्रभावित हो गई है. इस क्रम में रविवार को सुबह में ही जाम की स्थिति कायम हो गई है. जो अभी भी जारी है.