बक्सर: पांडेयपट्टी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन
Buxar, Buxar | May 19, 2024 शनिवार को सदर प्रखंड के पांडेपट्टी स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर डॉक्टर वरुण संक्रित, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के लिए सीएचओ श्वेता सिंह, आशा मालती देवी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं मौके पर पहुंचे दर्जनों लोगों का कैंसर स्क्रीनिंग किया गया।