बक्सर: बक्सर में बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के पहल पर लगा मुफ्त हेल्थ चेक अप कैंप, बच्चों की हुई जांच
Buxar, Buxar | May 19, 2024 बक्सर स्थित मां मुंडेश्वरी अस्पताल में बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के पहल पर मुफ्त हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आई ई एस एम शाहाबाद के हेल्थ केयर के अध्यक्ष डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने आए हुए डॉक्टरों का स्वागत किया। कैंप में सैकड़ो की संख्या में जन्मजात विकृतियों वाले बच्चे आए थे।