बक्सर: जिले में चला रोको टोको व वाहन जांच अभियान, 10 लोगों की हुई गिरफ़्तारी व वसूला गया ₹1 लाख 81 हजार 500 का जुर्माना
Buxar, Buxar | May 19, 2024 जिला में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में कराने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर जिला के सभी थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में वाहन जांच व रोको टोको अभियान चलाया गया. जहां विभिन्न मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 1 लाख 81 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूली किया है. पुलिस की चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.