पोहरी: तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Pohri, Shivpuri | Sep 24, 2026 खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले नानोरा की है। जहाँ तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी जिसका शब गुरुवार सुबह 6 बजे तालाब में उतरता मिला जिसकी सूचना कोटवार ने पुलिस को दी। जहा पुलिस ने मर्ग कायम कर गुरुवार सुबह 10 बजे शब का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरगोविंद पुत्र अंतू के रूप में हुई है।