सतबरवा: सतबरवा में बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का शुक्रवार दोपहर 3 बजे सतबरवा प्रखंड के कंचन ढाबा परिसर में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय समाजसेवियों, भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर पारंपरिक सम्मान दिया।