मेजा: तिसेन तुलापुर गांव में पीसीएस अधिकारी के सूने घर में चोरों ने 40 लाख रुपए से अधिक नगदी और आभूषण की चोरी की
Meja, Allahabad | Apr 26, 2025 मांडा थाना क्षेत्र के तिसेन तुलापुर गांव निवासी आशीष द्विवेदी जो वर्तमान में पीसीएस रैंक के अधिकारी हैं। वह परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली के लिए गए हुए हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना होने पर एसीपी मेंजा डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं।