सिरसागंज: नगर में मिशन शक्ति की पाठशाला में छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन और आत्मनिर्भर बनने का संदेश
फिरोजाबाद के सिरसागंज में बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए पुलिस ने जागरूकता की पहल की। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत एम.डी. जैन इंटर कॉलेज में गुरुवार को विशेष करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीओ चंचल त्यागी ने छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।