Public App Logo
देवास। नगर निगम परिषद की बैठक में टेकरी रपट मार्ग पर संचालित मांस-मटन की दुकानों और अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मामले में सभापति ने भी सहमति जताते हुए कहा कि मुख्य मार्ग से ऐसे अवैध अतिक्रमण और मांस-मटन की दुकानों को हटाया जाना चाहिए। सभापति ने कहा कि देवास में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। रपट मार्ग देवास टेकरी से जुड़ा महत्वपूर्ण मार्ग है और इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में मार्ग पर अवैध गतिविधियों और मांस-मटन की दुकानों को लेकर नगर निगम को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में उठे सवाल के बाद अब देखना होगा कि नगर निगम इन दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कब तक ठोस कार्रवाई करता है। . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews - Dewas Nagar News