कांटाफोड़। देवास जिले के कांटाफोड़ में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नेताओं से भरी एक खुली जीप अचानक बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि जीप में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी समेत कई नेता सवार थे।
जीप में अधिक संख्या में लोगों के सवार होने के दौरान अचानक उसका अगला हिस्सा हवा में उठ गया। संतुलन बिगड़ने से जीप में सवार कई नेता सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
इस घटना ने तिरंगा यात्रा जैसे सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था, वाहन की क्षमता और ओवरलोडिंग को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। बड़ा हादसा टलने के बाद अब आयोजनों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews