देवास। नगर निगम परिषद की बैठक में एबी रोड को अतिक्रमण और अव्यवस्थित ट्रैफिक से मुक्त कराने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। पार्षदों ने एकजुट होकर एबी रोड पर लगे ठेले, चाट-चौपाटी और खाने-पीने की दुकानों के साथ ही बड़ी बिल्डिंगों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा गंभीरता से उठाया।
पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि किसी के रोजगार को नुकसान पहुंचाना उद्देश्य नहीं है, लेकिन यदि सड़क और फुटपाथ पर ठेले व चाट-चौपाटी लगने से आम लोगों को परेशानी हो रही है और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, तो इन्हें व्यवस्थित रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए।
वहीं, बड़ी व्यावसायिक इमारतों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए। पार्षदों का कहना है कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने और अस्थायी दुकानों के कारण एबी रोड पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
हेलो देवास लगातार एबी रोड को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने की आवाज उठाता आया है। हमने कई बार एबी रोड पर बढ़ते अतिक्रमण, सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन एवं नगर निगम का ध्यान आकर्षित किया है।
अब परिषद की बैठक में पार्षदों की एकजुट आवाज के बाद बड़ा सवाल—
क्या एबी रोड को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम अब जमीन पर ठोस कार्रवाई करेगा?
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews