Public App Logo
देवास। सतवास थाना क्षेत्र के कलम फाटा पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करी की सूचना पर नाकाबंदी कर चार वाहनों को पकड़ा। वाहनों की जांच के दौरान कुल 13 गोवंश बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे सात वाहन वहां से गुजर रहे थे, जिनमें से चार वाहनों को रोक लिया गया, जबकि तीन वाहन मौके से निकल गए। पकड़े गए वाहनों में सवार एक महिला समेत पांच लोगों को कार्यकर्ताओं ने सतवास पुलिस के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि वाहन गाडरवारा से सनावद की ओर जा रहे थे। पुलिस द्वारा मामले में पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews - Dewas Nagar News