*नशा बेचकर बनाई संपत्ति पर हिसार पुलिस का प्रहार*
*NDPS एक्ट की धारा 68 के तहत नशा तस्कर अजय की 8.85 लाख रुपये की संपत्ति फ्रिज*
हिसार, 28 अगस्त 2026। हिसार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार FIR No. 267 दिनांक 22.05.2026, धारा 21(B) NDPS Act, 1985 थाना आजाद नगर में आरोपी अजय पुत्र निहाल सिंह निवासी रावत खेड़ा, हिसार की करीब 8.85 लाख रुपये की संपत्ति NDPS एक्ट की धारा 68 के तहत फ्रिज की गई है।
उक्त मामले में आरोपी अजय के कब्जे से 6 ग्राम 520 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था। जांच के दौरान नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की निम्न संपत्तियां फ्रिज की हैं—
🔹 Escorts Kubota Tractor HR-20BD-4595
अनुमानित कीमत — 8 लाख रुपये
🔹 Splendor Motorcycle HR-20BC-3542
अनुमानित कीमत — 85 हजार रुपये
इस प्रकार आरोपी की कुल करीब 8 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति को NDPS एक्ट की धारा 68 के तहत फ्रिज किया गया है।
*नशा तस्करों की कमाई पर सीधा प्रहार*
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई तीन स्तरों पर लगातार जारी है।
नशे की बरामदगी, नशा तस्करों की गिरफ्तारी और नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई। नशा बेचकर या अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को किसी भी सूरत में सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे का कारोबार करने वालों की अवैध कमाई पर भी कानून का शिकंजा कसेगा। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की संपत्ति की जांच कर नियमानुसार उसे फ्रिज/जब्त करने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएं।
Uklana, Hissar | Aug 28, 2026