चंदौली: थाना साइबर क्राइम टीम ने पुलिस लाइन में आवेदक की ₹19,000 की फ्रॉड धनराशि कराई वापस
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी गुलजार कुमार का बस में सफर करते समय मोबाइल को लेकर फ्रॉड कर लिया गया था। दिनांक 4.11.2024 को यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर लिया गया था। जिस पर पीड़ित ने साइबर क्राइम टीम को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को चंदौली की साइबर क्राइम टीम ने पीड़ित के ₹19000 वापस करा दिए।