चंदौली: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में किसान दिवस का आयोजन हुआ
प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सीडीओ ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया। वही जनसेवा केंद्र संचालकों को फार्मर रजिस्ट्री बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।