चंदौली: नसीरपुर में शराब ठेका बंद कराने को लेकर महिलाएं हुईं उग्र, ठेके में तोड़फोड़ कर शराब को सड़क पर बहाया
सदर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर में देशी शराब ठेका बंद कराने को लेकर बुधवार को महिलाएं उग्र हो गई। भारी संख्या में महिलाओं ने देशी शराब ठेका के अंदर तोड़फोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में देशी शराब के पैकेट को फोड़कर सड़क पर पानी की तरह बहवा दिया। महिलाओं ने बताया कि हमारे घर के आदमियों व लड़कों को शराब की लत लग रही है तथा बहन-बेटियों का घर से निकलना दुश्वार है।