चंदौली: निर्वाचक नामावली, निर्वाचन व अन्य बिंदुओं के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मंगलवार को निर्वाचक नामावली निर्वाचन एवं अन्य बिंदुओं के संबंध में अपर जिलाधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। पंजीकृत मतदाताओं के संबंध में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर बल दिया गया।