चंदौली: मानिकपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, हालत गंभीर
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मानिकपुर में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। मानिकपुर निवासी विजय बहादुर की पत्नी बबली 30 वर्ष ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाई है। हालत बिगड़ता देख आनन-फानन में परिजनों ने विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, यहां डाक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है।