आबू रोड: माउंट आबू में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश के बीच भगवान शिव के दर्शन को पहुंचे हजारों
माउंट आबू मे सावन के प्रथम सोमवार पर देवों की नगरी भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आई। मानसून की बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।