अशोक नगर: इमला के पास बाइक के सामने पशु आने से अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, 28 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के इमला के पास बाइक के सामने अचानक से पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजतला गांव निवासी विनोद पुत्र दिमान अहिरवार उम्र 28 वर्ष मंगलवार की रात 8 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान इमला के पास बाइक के सामने पशु आने से बाइक फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।