भीकनगांव: खरगोन में अतिक्रमण पर बना नेशनल हाईवे, नोटिस के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से पुलिया खस्ताहाल हुई
मध्य प्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले भुसावल-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे NH-347C पर जामली क्षेत्र में भोंगानाला पुलिया हादसे का खतरा बढ़ा रही है। पुलिया के दोनों किनारे कट गए हैं और सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले यात्री और मालवाहक वाहनों के लिए यह स्थिति लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है।