हमीरपुर: बिवार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा नारी शक्ति फिटनेस रन का भव्य आयोजन किया गया।
बिवार में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी विष्णुप्रिया के तत्वाधान में जिले के सभी विकास खंडों में नारी शक्ति फिटनेस रन का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें मुस्करा ब्लॉक के ग्राम करगांव में 27 महिलाओं ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसुइया एवम् विशिष्ट अतिथि बंदना एवम् रामजानकी बीटीसी प्रशिक्षु रही।