भीलवाड़ा: बिना फायर NOC और सुरक्षा मानकों के चल रहे शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की मांग, ABVP ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा
जिले में बिना फायर NOC, भवन सुरक्षा प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक वैधानिक अनुमतियों के अवैध रूप से संचालित हो रहे विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भीलवाड़ा ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) को ज्ञापन सौंपा।