धनतेरस पर #सरैया बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, बाजारों में दिखी रौनक
मानिकपुर रोड कर्वी। धनतेरस के पर्व को लेकर सरैया बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार के मद्देनजर बाजार में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा। बर्तन, आभूषण, मिठाई, सजावटी सामान सहित विभिन्न दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दी।
धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानते हुए लोगों ने अपनी जरूरत और परंपरा के अनुसार सामान खरीदा। बाजार में बढ़ी ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। पूरे बाजार में दीपावली पर्व को लेकर उत्साह और रौनक का माहौल बना रहा।