पहाड़ी: निकाय चुनाव को लेकर डीग प्रशासन अलर्ट, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान पर दिया जोर
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर मयंक मनीष ने शुक्रवार को अधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।