Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

बेतिया पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी हत्याकांड का किया खुलासा, एक नाबालिग युवती सहित प्रेमी गिरफ्तार... बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक विधि-विरुद्ध किशोरी (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया है तथा उसके प्रेमी निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके टोला निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि 20 जून की सुबह पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। मामले में शिकारपुर थाना कांड संख्या 634/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी बीच 24 जून की सुबह अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत से एक किशोरी का शव बरामद हुआ। बाद में मृतका की पहचान महिला की बेटी के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन किया। जांच में सामने आया कि मृतका और विधि-विरुद्ध किशोरी आपस में सहेली थीं तथा साथ पढ़ती थीं। नाबालिग किशोरी का प्रेम संबंध निरंजन कुमार से था। मृतका को इस संबंध की जानकारी थी। साथ ही नाबालिग किशोरी की बड़ी बहन और एक युवक के संबंध से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीर भी मृतका के मोबाइल में मौजूद थी। पुलिस के अनुसार, मृतका द्वारा इन बातों को उजागर करने की धमकी दिए जाने के बाद नाबालिग किशोरी और उसके प्रेमी निरंजन कुमार ने साजिश रची। दोनों ने किशोरी को बहाने से गन्ने के खेत में बुलाया और वहां उसका मुंह एवं गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक विधि-विरुद्ध किशोरी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर बरगजवा निवासी नरेश साह के पुत्र निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #BreakingNews #TejashwiYadav #districtpolicewestchamparan