जलालाबाद: गांव ककोड़ा में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई
जलालाबाद। परौर थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी हरी सिंह ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का आरोप है कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे गांव के रामसरोज, ब्रह्म कुमार, शिव कुमार और संतोषी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट