पूरनपुर: मोहव्वतपुर में महिला को सांप ने डंसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मोहव्वतपुर में गांव निवासी भारत सिंह की 50 वर्षीय पत्नी लोगश्री अपने घर पर कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके हाथ में जहरीले सांप ने डंस लिया। घटना से परिवारजन घबरा उठे और तत्काल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।