पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 23 सितंबर को वह अपनी ससुराल में अपने कमरे से कुछ जरूरी सामान निकालने के लिए सुसराल पहुंची। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले तो महिला की जमकर पिटाई की और उसके बाद दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है इसी दौरान जेठ ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए थे।