पूरनपुर: उपनिबंधक कार्यालय के सामने खड़ी बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआवोझ निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 23 सितंबर की दोपहर करीब 2:45 बजे वह अपने निजी कार्य से पूरनपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक उपनिबंधक कार्यालय के सामने खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस से की शिकायत।