पूरनपुर: नवागत कोतवाल पवन पांडे ने संभाला चार्ज, नगर में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था कायम रखी
पूरनपुर कोतवाली में नए कोतवाल के रूप में पवन पांडे ने कार्यभार संभाल लिया है। चार्ज ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने नगर की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ नगर की प्रमुख सड़कों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजार क्षेत्र और मुख्य चौराहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।