पूरनपुर: बरेली कार्यक्रम को लेकर पूरनपुर पुलिस ने अलर्ट किया, फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पूरनपुर शुक्रवार को संभावित रैली और माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर व आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। बताया जा रहा है कि बरेली में आई लव मोहम्मद और शाहजहांपुर की टिप्पणी के विरोध में मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज में रैली निकालकर जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपेंगे।