Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र

जमुई: साइबर थाना की महिला दारोगा पर धमकी देकर पैसा लेने का लगा आरोप साइबर अपराध मामले में एक परिवार से साइबर दरोगा द्वारा अवैध तरीके से पैसा लेने और परेशान करने का मामला सामने आया है। मामले में टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी पिंकी देवी ने साइबर थाना में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी विश्वजीत दयाल से शिकायत की है। उक्त जानकारी मंगलवार की शाम 4:00 बजे दी गई है। पीड़िता पिंकी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे कृष कुमार के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया,लेकिन पूरे मामले के मुख्य आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय साइबर थाना पुलिस उन्हीं के परिवार को प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के ही रितिक कुमार ने झांसा देकर कृष कुमार के नाम से बैंक खाता खुलवाया और बाद में उसी खाते का संचालन अपने कब्जे में लेकर साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया।जानकारी के अनुसार पिछले छह महीनों में खाते से करीब दो लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। करीब 20 दिन पहले साइबर थाना की टीम जांच के सिलसिले में पिंकी देवी के घर पहुंची थी। परिवार का आरोप है कि उन्होंने पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी,इसके बावजूद आरोपी रितिक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।उल्टा पुलिस द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। पिंकी देवी और उनके बेटे का आरोप है कि साइबर थाना की दरोगा रचना कुमारी के कहने पर सिपाही लक्ष्मण को 10 हजार रुपये दिए गए।इसके बाद भी कृष कुमार को बचाने के नाम पर और रुपये की मांग की जाती रही। परिवार का यह भी आरोप है कि पूछताछ के लिए बुलाए गए पिंकी देवी के बड़े बेटे के साथ मारपीट की गई तथा उसका मोबाइल फोन और नकदी भी रख ली गई। परिवार का कहना है कि रितिक कुमार गांव के कई अन्य लोगों को भी इसी तरह झांसा देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध में कर चुका है,लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।इसी को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है मामले पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि महिला द्वारा साइबर थाना के एक पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर साइबर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैंक खाते का संचालन करने वाले रितिक की तलाश कर उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाते का संचालन किसी दूसरे व्यक्ति को न सौंपें, क्योंकि ऐसे मामलों में खाता धारक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है। #jamuibihar #Crime #spjamui #jamuitopnews

Jamui, Jamui | Jul 8, 2026

MORE NEWS

DM और SP ने जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर का किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 'नशामुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं उपभोग के विरुद्ध प्रभावी कार्ययोजना क्रियान्वित करना था। इस बैठक में जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर बुधवार की शाम 6बजे दी गई है। 

वहीं बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा नशामुक्त समाज की स्थापना पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों का व्यसन न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास के समस्त पैमानों को भी बाधित करता है। जिला पदाधिकारी ने कहा किब 'विकसित भारत एवं विकसित बिहार' की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए देश की युवा पीढ़ी को इस व्यसन से पूर्णतः मुक्त रखना अनिवार्य है। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षा विभाग, कला-संस्कृति विभाग एवं जीविका को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

युवा पीढ़ी में मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह व्यसन न केवल युवाओं के स्वास्थ्य को खोखला कर रहा है, बल्कि उन्हें तेजी से अपराध की दुनिया में भी धकेल रहा है। विधि-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवा पीढ़ी को इस जाल से बचाना अनिवार्य है।

DM और SP ने जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर का किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 'नशामुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं उपभोग के विरुद्ध प्रभावी कार्ययोजना क्रियान्वित करना था। इस बैठक में जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर बुधवार की शाम 6बजे दी गई है। वहीं बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा नशामुक्त समाज की स्थापना पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों का व्यसन न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास के समस्त पैमानों को भी बाधित करता है। जिला पदाधिकारी ने कहा किब 'विकसित भारत एवं विकसित बिहार' की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए देश की युवा पीढ़ी को इस व्यसन से पूर्णतः मुक्त रखना अनिवार्य है। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षा विभाग, कला-संस्कृति विभाग एवं जीविका को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। युवा पीढ़ी में मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह व्यसन न केवल युवाओं के स्वास्थ्य को खोखला कर रहा है, बल्कि उन्हें तेजी से अपराध की दुनिया में भी धकेल रहा है। विधि-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवा पीढ़ी को इस जाल से बचाना अनिवार्य है।

Jamui, Jamui | Jul 8, 2026

जमुई: बच्चा चो^री की झूठी अफवाह पर ग्रामीणों ने मा^न^सि^क रूप से बी^मा^र महिला को किया परेशान

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चा गांव में मा^न^सिक रूप से बीमार महिला को बच्चा चो^री की झूठी अफवाह पर ग्रामीणों द्वारा घे^रा%बं^दी कर मा^र^पी^ट करने और प्र^ता^ड़ि^त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वीडियो इंस्टाग्राम समेत विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जो बुधवार को सामने आई है। वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो दो दिन पहले की बताई जाती है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मा^न^सिक रूप से बीमार महिला को कुछ ग्रामीण चारों तरफ से घेरे हुए हैं और सभी लोग तरह-तरह की बातें उससे पूछ रहे हैं, लेकिन महिला ग्रामीणों के किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे पा रही है। वह अपना नाम पता बताने में भी असमर्थ है। वह क्यों आई, कहां जा रही थी यह भी उसे पता नहीं है। जिस वजह से महिला की पहचान भी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की भीड़ से कुछ लोग महिला को मा^र-ने की बात कर रहे हैं तो कुछ बीच बचाव कर रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा भीड़ की चंगुल से महिला को सुरक्षित बचाया गया। #jamuitopnews #jamuibihar #Crime #jamuijila #CrimeNews #afwah

जमुई: बच्चा चो^री की झूठी अफवाह पर ग्रामीणों ने मा^न^सि^क रूप से बी^मा^र महिला को किया परेशान जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चा गांव में मा^न^सिक रूप से बीमार महिला को बच्चा चो^री की झूठी अफवाह पर ग्रामीणों द्वारा घे^रा%बं^दी कर मा^र^पी^ट करने और प्र^ता^ड़ि^त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वीडियो इंस्टाग्राम समेत विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जो बुधवार को सामने आई है। वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो दो दिन पहले की बताई जाती है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मा^न^सिक रूप से बीमार महिला को कुछ ग्रामीण चारों तरफ से घेरे हुए हैं और सभी लोग तरह-तरह की बातें उससे पूछ रहे हैं, लेकिन महिला ग्रामीणों के किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे पा रही है। वह अपना नाम पता बताने में भी असमर्थ है। वह क्यों आई, कहां जा रही थी यह भी उसे पता नहीं है। जिस वजह से महिला की पहचान भी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की भीड़ से कुछ लोग महिला को मा^र-ने की बात कर रहे हैं तो कुछ बीच बचाव कर रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा भीड़ की चंगुल से महिला को सुरक्षित बचाया गया। #jamuitopnews #jamuibihar #Crime #jamuijila #CrimeNews #afwah

Jamui, Jamui | Jul 8, 2026

जमुई में जिला व पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे से हो रहा अवैध बालू की तस्करी 

जमुई के थेगुआ हरनारायणपुर नदी घाट से बेखौफ बालू माफियाओं द्वारा दिन के उजाले में भी अवैध बालू खनन कर तस्करी की जा रही है। ट्रैक्टर से अवैध बालू लेकर जाते हुए वीडियो बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सामने आई है, जो खनन विभाग व पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ी कर रही है। कहीं न कहीं यह अवैध कारोबार विभाग व पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा है। पहलू माफिया के आगे पुलिस प्रशासन की कार्रवाई फीकी प्रति दिखाई दे रही है तभी तो प्रत्येक दिन पहले सुबह से ही थेगुआ और हरनारायणपुर घाट से अवैध बालू खनन का कार्य शुरू हो जाता है और दिनभर रुक- रुक कर बीच बाजार से ही धड़ल्ले से चलते रहता है, लेकिन इसपर पदाधिकारियों की नजर नहीं पड़ती है। स्थानीय लोगों की माने तो अहले सुबह से ही अवैध बालू का खेल थेगुआ, हरनारायनपुर नदी घाट से शुरू हो जाता है और रुक-रुक कर दिन भर चलता है। बताया जाता है कि बालू माफिया द्वारा अवैध खनन कर पहाड़पुर चौरा स्थित बीएमपी चिमनी के आगे पीपल पेड़ के पास उक्त बालू को डंप किया जाता है, फिर वहां से बिक्री की जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त बालू खनन के पीछे बालू माफियाओं और खनन विभाग को पुलिस प्रशासन की मिली भगत रहती है। जिससे बालू माफिया बेखौफ होकर दिन के उजाले में भी अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आते हैं। #jamuibihar #jamuiupdates #jamuiPolice #jamuitopnews #Crime

जमुई में जिला व पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे से हो रहा अवैध बालू की तस्करी जमुई के थेगुआ हरनारायणपुर नदी घाट से बेखौफ बालू माफियाओं द्वारा दिन के उजाले में भी अवैध बालू खनन कर तस्करी की जा रही है। ट्रैक्टर से अवैध बालू लेकर जाते हुए वीडियो बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सामने आई है, जो खनन विभाग व पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ी कर रही है। कहीं न कहीं यह अवैध कारोबार विभाग व पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा है। पहलू माफिया के आगे पुलिस प्रशासन की कार्रवाई फीकी प्रति दिखाई दे रही है तभी तो प्रत्येक दिन पहले सुबह से ही थेगुआ और हरनारायणपुर घाट से अवैध बालू खनन का कार्य शुरू हो जाता है और दिनभर रुक- रुक कर बीच बाजार से ही धड़ल्ले से चलते रहता है, लेकिन इसपर पदाधिकारियों की नजर नहीं पड़ती है। स्थानीय लोगों की माने तो अहले सुबह से ही अवैध बालू का खेल थेगुआ, हरनारायनपुर नदी घाट से शुरू हो जाता है और रुक-रुक कर दिन भर चलता है। बताया जाता है कि बालू माफिया द्वारा अवैध खनन कर पहाड़पुर चौरा स्थित बीएमपी चिमनी के आगे पीपल पेड़ के पास उक्त बालू को डंप किया जाता है, फिर वहां से बिक्री की जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त बालू खनन के पीछे बालू माफियाओं और खनन विभाग को पुलिस प्रशासन की मिली भगत रहती है। जिससे बालू माफिया बेखौफ होकर दिन के उजाले में भी अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आते हैं। #jamuibihar #jamuiupdates #jamuiPolice #jamuitopnews #Crime

Jamui, Jamui | Jul 8, 2026

जमुई: साइबर थाना की महिला दारोगा पर धमकी देकर पैसा लेने का लगा आरोप साइबर अपराध मामले में एक परिवार से साइबर दरोगा द्वारा अवैध तरीके से पैसा लेने और परेशान करने का मामला सामने आया है। मामले में टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी पिंकी देवी ने साइबर थाना में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी विश्वजीत दयाल से शिकायत की है। उक्त जानकारी मंगलवार की शाम 4:00 बजे दी गई है। पीड़िता पिंकी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे कृष कुमार के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया,लेकिन पूरे मामले के मुख्य आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय साइबर थाना पुलिस उन्हीं के परिवार को प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के ही रितिक कुमार ने झांसा देकर कृष कुमार के नाम से बैंक खाता खुलवाया और बाद में उसी खाते का संचालन अपने कब्जे में लेकर साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया।जानकारी के अनुसार पिछले छह महीनों में खाते से करीब दो लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। करीब 20 दिन पहले साइबर थाना की टीम जांच के सिलसिले में पिंकी देवी के घर पहुंची थी। परिवार का आरोप है कि उन्होंने पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी,इसके बावजूद आरोपी रितिक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।उल्टा पुलिस द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। पिंकी देवी और उनके बेटे का आरोप है कि साइबर थाना की दरोगा रचना कुमारी के कहने पर सिपाही लक्ष्मण को 10 हजार रुपये दिए गए।इसके बाद भी कृष कुमार को बचाने के नाम पर और रुपये की मांग की जाती रही। परिवार का यह भी आरोप है कि पूछताछ के लिए बुलाए गए पिंकी देवी के बड़े बेटे के साथ मारपीट की गई तथा उसका मोबाइल फोन और नकदी भी रख ली गई। परिवार का कहना है कि रितिक कुमार गांव के कई अन्य लोगों को भी इसी तरह झांसा देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध में कर चुका है,लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।इसी को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है मामले पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि महिला द्वारा साइबर थाना के एक पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर साइबर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैंक खाते का संचालन करने वाले रितिक की तलाश कर उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाते का संचालन किसी दूसरे व्यक्ति को न सौंपें, क्योंकि ऐसे मामलों में खाता धारक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है। #jamuibihar #Crime #spjamui #jamuitopnews - Jamui News