घाटमपुर: दिवली गांव में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 35 हजार की नगदी समेत लगभग 15 लाख के जेवर चोरी
रेऊना थाना क्षेत्र के दिवली गांव में चोरों ने विनोद सिंह के घर को निशाना बनाया और धावा बोलकर 35 हजार रुपए की नगदी समेत लगभग 15 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया डॉग स्क्वायड की मदद से पता चला कि चोर घर से दाहिनी तरफ लगभग 50 मीटर तक गए हैं और फिर मुख्य सड़क पर।जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।कई टीमें लगाई गई हैं।