मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मसूरी छात्र संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनन शाही ने अपनी जीत का दावा करते हुए कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कॉलेज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, लेकिन स्थानीय सरकार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण कुछ योजनाएं अधूरी रह गईं। उनका प्रयास रहेगा कि इन कार्यों को आगे बढ़ाकर पूरा कराया जाए।
मनन शाही ने कहा कि कॉलेज में पार्किंग की सुविधा का अभाव है, जिसे दूर करने के लिए निर्माण कार्य कराया जाएगा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध जिम को पूरी तरह सुचारू कर छात्र-छात्राओं के लिए खोलने तथा उनकी अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक, खेल और सुविधायुक्त माहौल उपलब्ध कराना है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 26, 2026