अटेर: भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता भिंड पहुंचे, विधायक ने स्वागत किया, निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया
Ater, Bhind | Sep 7, 2026 भिंड। एक दिवसीय प्रवास पर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता सोमवार को भिंड पहुंचे इस दौरान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने दोपहर 12 बजे बायपास रोड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।स्वागत के बाद विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता के बीच वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई