हरिद्वार: भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हरकीपौड़ी से वन विभाग ने किया एक सांप का रेस्क्यू
शुक्रवार दोपहर 1 बजे करीब हरिद्वार के सबसे व्यस्त हरकीपौड़ी पर सांप के आने से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की स्नैक रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि सांप गंगा में बह कर यहां पहुंचा था।