हरिद्वार: चिन्मय चौक के पास घने जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश हुए घायल
हरिद्वार के चिन्मय चौक के पास घने जंगल में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ बदमाशों ने बीती रात सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री के बाहर फायरिंग कर पांच लोगों को घायल कर दिया था। रात से ही पुलिस टीम इनकी की घेराबंदी में जुटी थी।