हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित स्कूल परिसर में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने उन्हें जंगल में खदेड़ा
जगजीतपुर में जंगली हाथियों का आतंक थमता नहीं नजर आ रहा। गुरुवार रात 11 बजे करीब 2 जंगली हाथी यहां स्कूल परिसर में पहुंच गए। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वनकर्मियों ने जंगली हाथियों को काफी मशक्कत के बाद वापस जंगल में खदेड़ दिया। इस दौरान कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ।