हरिद्वार: हर की पौड़ी के पास देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी पर जा रही महिला को मारी टक्कर, महिला घायल
हरकीपौड़ी के पास देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना रात लगभग साढ़े 11 बजे की है। मौके पर पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।